नकली बाल और नकली दांत लगाकर जयमाल स्टेज पर पहुंचा दूल्हा, असलियत सामने आते ही भड़क गई दुल्हन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के इटावा में शादी-समारोह की जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। दुल्हन अपने पिया का इंतजार कर रही थी तो दूल्हा भी अपनी दुल्हन संग सात फेरे लेने के लिए बेताब था। आखिरकार वह शाम भी आ गई और घड़ी भी।

https://samachardoot.in/2022/02/24/campaign-will-run-against-illegal-pathology-center-health-department-starts-preparations-three-member-team-formed/

दूल्हा बारात के साथ वधू पक्ष के घर पहुंच गया। शादी के रस्मे शुरू हो गई थीं। द्वारचार के बाद दूल्हा जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा। अचानक से एक बड़ी सच्चाई दुल्हन के सामने आ गई।

https://samachardoot.in/2022/02/24/the-elephant-entered-the-petrol-pump-by-breaking-the-wall-with-the-trunk-tried-to-break-the-machines-the-employees-made-a-ruckus-then-ran-back-to-the-forest-read-full-news/

दूल्हे की इस असलियत का पर्दाफाश होते ही दुल्हन और उसके परिवार वालों के पैरों तले से मानो जमीन की खिसक गई हो। दूल्हे ने विग लगा रखी थी। चर्चा ये भी कि नकली बालों के साथ दूल्हे के दांत भी नकली थे।

https://samachardoot.in/2022/02/24/a-young-man-paid-the-brunt-of-someone-elses-negligence-by-giving-his-life-another-youth-injured-what-is-the-whole-matter-read-full-news/

इस पर दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इनकार कर दिया। लड़के वालों ने काफी समझाया लेकिन बात नहीं बनी। नतीजतन मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात को वापस ले जाना पड़ा।

https://samachardoot.in/2022/02/24/the-work-of-the-newly-appointed-traffic-additional-superintendent-of-police-is-being-praised-all-over-so-far-more-than-50-drivers-have-been-read-full-news/

 

मामला इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार यहां बने मैरेज होम में मंगलवार को बिधूना के रहने वाले अजय कुमार यादव की ऊसराहार क्षेत्र के रहने वाले महेशचंद्र की बेटी से शादी होनी थी। तय समय पर अजय बरात लेकर पहुंच गया और द्वारचार व जयमाला की रश्म पूरी हुई।

https://samachardoot.in/2022/02/23/there-should-be-a-crime-in-the-area-of-manish-nagar-and-the-criminal-should-be-saved-where-is-it-possible/

इस दौरान दुल्हन को दूल्हे के सिर पर विग लगी दिखाई दे गई। दुल्हन ने परिजनों को जानकारी दी और शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने भी अपनी बेटी का साथ दिया। शादी से इनकार करने पर दूल्हा पक्ष में हड़कंप मच गया।

https://samachardoot.in/2022/02/23/this-father-became-a-giant-took-his-daughters-life-by-strangulation-and-then-did-the-shameful-incident-read-full-news/

दूल्हा पक्ष ने लड़की पक्ष को खूब मनाने की कोशिश की, समाज में लोकलाज की बात भी की, लेकिन लड़की किसी भी तरह शादी को तैयार नहीं हुई। इस बीच दोनों पक्षों में तनातनी होने लगी। इसकी जानकारी पर ऊसराहार पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया लेकिन दुल्हन पक्ष शादी को तैयार नहीं हुआ।

https://samachardoot.in/2022/02/23/here-the-robbers-knocked-again-took-away-a-farmer-the-police-of-three-police-stations-are-investigating-the-robbery-with-a-drone/

दुल्हन पक्ष का तर्क था कि शादी जीवनभर का रिश्ता होता है, ऐसे में धोखा देकर शादी करना ठीक नहीं है। आरोप है कि तिलक में भी दूल्हा विग लगाकर बैठा था, लेकिन तब किसी को जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार की अलसुबह तक चली पंचायत के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो दुल्हन अपने पिता के साथ गेस्ट हाउस छोड़कर घर चली गयी। कुछ देर बाद दूल्हा भी अपने परिजनों व बरातियों के साथ चला गया।

https://samachardoot.in/2022/02/23/one-sided-love-was-with-the-girl-when-the-marriage-was-fixed-the-angry-head-hit-the-girl-in-the-middle-of-the-road-then-gave-her-life/

ऊसराहार थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया, गेस्ट हाउस में दूल्हा व दुल्हन पक्ष में विवाद की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। काफी समझाने के बाद भी दोनों पक्ष शादी को तैयार नहीं हुए, बरात वापस लौट गयी है। किसी भी पक्ष से कानूनी कार्रवाई करने को शिकायत नहीं दी गयी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें