पिता ने खोदा था बोरवेल, खेलते हुए गिरा 7 साल का मासूम, चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के दमोह में रविवार को एक सात साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। 300 फुट गहरे इस बोरवेल को ठीक से ढंका नहीं गया था, इसके चलते यह घटना हुई। पुलिस ने बताया कि बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों के भीतर किसी बच्चे के बोरवेल में गिरने की यह दूसरी घटना है।

https://samachardoot.in/2022/02/27/iti-student-made-a-video-and-said-i-will-hang-know-what-was-the-matter/

 

यह घटना दमोह जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर पटेरा पुलिस थाने के बारखेड़ा गांव में हुई। यहां पर प्रियांश नाम का लड़का बोरवेल में गिर गया।

https://samachardoot.in/2022/02/27/alive-woman-was-called-dead-by-doctors-issued-date-certificate-body-stir-at-post-mortem-house-and-then/

 

पटेरा पुलिस थाना प्रभारी श्याम बिहारी मिश्रा ने बताया कि यह बोरवेल लड़के के पिता धर्मेंद्र आत्या ने अपने खेत में खोदा था। प्रियांश यहां पर खेल रहा था और दोपहर करीब एक बजे वह इसमें गिर गया।

https://samachardoot.in/2022/02/26/the-tension-of-car-theft-is-over-just-have-to-install-this-device-the-price-is-less-than-%e2%82%b9-1000/

पुलिस के मुताबिक बच्चा बोरवेल में 10-15 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। इससे पहले गुरुवार को एक तीन साल का बच्चा 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था।

https://samachardoot.in/2022/02/26/elephants-information-will-now-be-available-at-one-click-in-corbetts-tiger-sale/

 

यह घटना उमरिया जिले के बादरचाड़ गांव में हुई थी। करीब 16 घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें