शादी के 15 दिन बाद नवविवाहिता को कमरे में बंद कर दुष्कर्म, जेठानी पर लगाया साथ देने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित एक गांव में कथित तौर पर जेठ द्वार नवविवाहित महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। 15 दिन पहले की पीड़िता की शादी हुई थी। दुष्कर्म के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

https://samachardoot.in/2022/03/03/big-negligence-of-doctors-fracture-in-left-leg-and-operated-on-right-leg/

 

जानकारी के अनुसार, दनकौर स्थित एक गांव में गुरुवार को दिन में घर के कमरे में बंद कर रिश्ते के जेठ ने नवविवाहिता से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। इस काम में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया। पीड़ित महिला अपने पति और परिजनों के साथ कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंची।

https://samachardoot.in/2022/03/04/explosion-while-making-bombs-9-killed-so-far-many-houses-were-grounded-how-the-accident-happened-read-full-news/

 

बुलंदशहर के एक गांव की दो सगी बहनों की शादी 15 दिन पूर्व दनकौर कोतवाली के गांव में हुई थी। दोनों बहनों की शादी पड़ोस में हुई थी। एक महिला का पति ग्रेटर नोएडा में नौकरी करता है।

https://samachardoot.in/2022/03/03/breaking-news-uncontrolled-truck-hit-bike-riders-hard-2-youths-died-at-the-scene-and-one-was-admitted-to-hospital-in-critical-condition-read-full-news/

 

गुरुवार को जब पति घर से ड्यूटी करने गया तो नवविवाहिता महिला अपने पड़ोसी जेठ के घर किसी काम से गई। जैसे ही महिला ने कमरे में कदम रखा तो पीछे से एक अन्य महिला ने कमरा बंद कर दिया। आरोपी ने महिला को कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया।

https://samachardoot.in/2022/03/02/second-indian-dies-in-ukraine-sandalwood-of-punjab-dies-due-to-illness/

इस दौरान आरोपी की पत्नी ने तेज आवाज में डेक चला दिया। इससे महिला की चीख-पुकार दबकर रह गई। दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया। दनकौर पुलिस का कहना है कि महिला का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। सहयोग करने वाली महिला से भी पूछताछ की गई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें