नगर कोतवाल के क्षेत्र में नशीला इंजेक्शन खपाने ग्राहक तलाश रहा था युवक, मगर मनीष नागर की सक्रियता से पहुंच गया जेल, क्या है पूरा मामला, पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। रायगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर को जब से कोतवाली थाने का प्रभार सौंपा गया है। तब से लेकर अब तक एक के बाद एक चमकती सफलता अपने नाम की है। मनीष नागर की सक्रियता के चर्चे रायगढ़ ही नही अपितु अब प्रदेश में भी होने लगे हैं। ताजा मामले में यहां की पुलिस टीम ने 4 अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिक सहित 4 आरोपियों को जेल दाखिल कराया है।

 

पुलिस कप्तान अभिषेक मीना के दिशा निर्देश में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर पूरे जिले भर में एक के बाद एक लगातार कार्रवाई करते हुए न केवल अपनी सक्रियता का परिचय दे रहें हैं, बल्कि लगातार सफलता अर्जित कर रायगढ़ पुलिस का कद प्रदेश में ऊंचा कर रहे हैं। अनसुलझे मामलों, जुआ, सट्टा, गांजा, अवैध शराब, कबाड़, ठगी, अवैध कारोबार, लंबे समय से फरार वारंटियों को अलग अलग प्रदेश व अलग -अलग जिलों से पकड़कर गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराने के बाद इस बार मनीष नागर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास हलधर बरेठ निवासी बोईरदादर को समाज मे बढ़ते अपराध में युवाओं के द्वारा उपयोग किया जाने वाला नशीला इंजेक्शन बूटरम को खपाने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। जिसे पकड़ गिरासत में लिया गया जिसके पास से 27 पैकेट में रखे 135 नग पांच-पांच एमएल नशीला इंजेक्शन बूटरम को जब्त कर लिया गया है।

 

इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ओडिसा के कनकतुरा के एक मेडिकल शाॅप से आरोपी युवक के द्वारा नशीला इंजेक्शन खरीदकर लाया गया था जिसे रायगढ़ में अधिक मूल्य में बेचने की फिराक में था। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि पहले भी उसके द्वारा ओडिसा से ही नशीला इंजेक्शन लाकर यहां खपाया जा चुका है। पकड़े गए आरोपी युवक के खिलाफ 22 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल करा दिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक मीना के कुशल नेतृत्व में जिले में एक के बाद एक बड़ी कार्यवाही से जिले में अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं। अभिषेक मीना ने पदभार संभालने के बाद जिस तरह गांजे की तस्करी करने वालों की कमर तोड़ी है वही अब उनकी नजर नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालो पर है। सिटी कोतवाली पुलिस के दबंग थानेदार मनीष नागर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देश पर ताबड़ तोड़ कार्यवाही शुरू कर रखी है तो चक्रधर नगर थाने सहित अन्य थाने में ऐसे बड़े मामलों में अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हो रही।

अब मेडिकल स्टोर में पुलिस की नजर
पिछले कुछ वर्षो के दौरान अपराधिक घटनाओं में नाबालिग से लेकर युवाओं की संलिप्तता अधिक देखी गई है। जहां नशे के आगोश में नाबालिग से लेकर युवा बड़े से बड़े वारदात को अंजाम देने से नही चूकते। बीती रात नशीले इंजेक्शन की बडी कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी के बयान के आधार पर रायगढ़ शहर के मेडिकल स्टोर में नजर रखते हुए यहां नशीला इंजेक्शन मिलने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने की फिराक में हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें