फेसबुक में महिला से की दोस्ती, लिया मोबाइल नम्बर और किया प्यार का इज़हार, शादी का दिया झांसा, पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। फेसबुक के माध्यम से महिला से दोस्ती गांठने के बाद स्वयं को अविवाहित बताकर शादी का झांसा देते हुए दैहिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ जुर्म पंजीबद्ध कर लिया है।

https://samachardoot.in/2022/03/13/where-were-these-6-girls-of-8-to-10-years-being-taken-by-train-the-secret-was-revealed-when-caught/

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च को थाना कोतवाली में थानाक्षेत्र की महिला लोचननगर चक्रधरनगर क्षेत्र में रहने वाले सुदीप तिर्की के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किये जाने की  रिपोर्ट दर्ज कराने आयी।

https://samachardoot.in/2022/03/13/first-gulped-beer-on-beer-then-entered-the-boys-room-and-created-such-a-ruckus-that-he-would-be-surprised/

 

पीड़ित महिला द्वारा आरोपी सुदीप तिर्की द्वारा ग्राम रेगड़ा एवं अन्य स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाना बताई, महिला का कथन लिपिबद्ध कर घटनास्थल थाना चक्रधरनगर का होने से पीड़िता का आवेदन पत्र एवं कथन थाना चक्रधरनगर भेजा गया, जहां आरोपी के विरूद्ध धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर  विवेचना में लिया गया है।

https://samachardoot.in/2022/03/13/shock-to-railway-passengers-before-holi-14-trains-were-canceled-in-purvanchal-by-running-three-specials/

 

पीड़ित महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में फेसबुक के माध्यम से सुदीप तिर्की से परिचय हुआ वह मोबाईल नम्बर लिया और दोनो बात करते थे। सुदीप पसंद करने लगा शादी करने बोला और स्वयं को अविवाहित बताया था। उसके बाद दोनो साथ में घूमना फिरना किये। नवम्बर 2018 में सुदीप रेगडा रेलवे लाईन की ओर घूमने ले जाकर मना करने के बावजूद शारीरिक संबधं बनाया फिर वह कई बार शारीरिक संबधं बनाया।

https://samachardoot.in/2022/03/13/the-townspeople-enjoyed-the-kashmir-files-together-with-the-op-the-plot-of-the-film-defied-the-slogan-of-one-india-from-kashmir-to-kanyakumari-for-70-years-op/

 

सुदीप तिर्की आईटीआई का टीचर है उसका ट्रांसफर चिरमिरी कोरिया हो गया। वहां भी ले जाकर अपने रूम मे शारीरिक संबधं बनाया, जब सुदीप के पहले से शादीसुदा होने की जानकारी हुई तो सुदीप बोला कि तुम्हारे साथ ही रहूंगा पर अब साथ रखने से टालमटौल कर रहा है। 09 मार्च को उससे बात करने चिरमिरी पहुंची तो गई तो वहां सुदीप की पत्नी गाली गलौच धक्का मुक्की की और सुदीप तिर्की रखने से साफ इंकार कर दिया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें