तीन दशकों से आयोजित हो रहे नाम यज्ञ में मल्दा पहुँचे भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल , क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद भी माँगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ । कोडताराई मण्डल के ग्राम मल्दा में विगत तीस वर्ष से आयोजित हो रहे 24 प्रहरी नाम यज्ञ में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल पहुँचे l युवा चौहान कीर्तन मंडली के तत्वाधान में आयोजित नाम यज्ञ में उमेश अग्रवाल ने भगवान राधा कृष्ण से क्षेत्र की खुशहाली व आपसी प्रेम सदभाव बनाये रखने का आशीर्वाद भी माँगा l

इस दौरान कीर्तन मंडली को देख जिलाभाजपा अध्यक्ष स्वय को मांदर बजाने से भी न रोक सके और कीर्तन मंडली के मध्य पहुँच कर मांदर बजाते हुए भक्ति रस में डूब गए l इस दौरान उमेश अग्रवाल ने कहा कि तीन दशकों से आयोजित हो रहा नाम यज्ञ ग्राम मल्दा सहित आस पास के निवासियों के लिए कृष्ण भक्ति का स्तोत्र है l

परमात्मा की भक्ति को जीवन का अनिवार्य अंग बताते हुए उंन्होने कहा कि भक्ति मनुष्य का आत्मबल बढ़ाती है और अपने मूल कर्तव्य का बोध कराती है l नाम यज्ञ में आये सभी कीर्तन मंडली के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कीर्तन के जरिये भक्ति भाव जगाए रखने का कार्य महान है l इस महान कार्य हेतु मैं सर झुकाकर सबका अभिनंदन करता हूँ l

 

उमेश अग्रवाल ने कहा कि नाम यज्ञ के निमन्त्रण पर मैं स्वय को रोक नही पाता l नाम यज्ञ ईश्वर की आराधना व प्रेम ज्ञान का संगम है जिसमे डुबकी लगाने वाला तर जाता है l इस दौरान गगन कातोरे ओमकार तिवारी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष उजागर चौहान मण्डल महामंत्री राधेश्याम भोय,मण्डल उपाध्यक्ष, रामेश्वर पटेल सहित दिनेस बेहरा,सुशील,प्रहलाद ,मोती लाल उमेश, गोपी ,ओपी, तुलसी ,दिलीप ,एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे l

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें