आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को सही जगह पहुंचाने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थाना प्रभारी मनीष नागर, इस बार तो……..पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। पुलिस कप्तान अभिषेक मीना के दिशा निर्देश में कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर के द्वारा एक के बाद एक लगातार कार्रवाई कर अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। शहरवासी अब यह कहने से भी नही चुके रहे कि बाकी थाना प्रभारी अगर श्री नागर के नक्शे कदम पर चलते हुए कार्रवाई करें तो जिले में आपराधिक घटनाओं में काफी हद तक अंकुश लग सकता है।

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एड‍िशनल एसपी लखन पटले, सीएसपी योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर कोतवाली पुलिस नगर निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र में मादक पदार्थों के बिक्री, परिवहन एवं जुआ सट्टा पर कार्रवाई किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में 12 मार्च को कोतवाली पुलिस द्वारा सर्किट हाऊस तिराहा के पास अवैध गांजा के साथ पकड़ी गई महिला को अदालत पेश कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल शिकायत जांच में ढिमरापुर, इंदिरानगर, बड़े रामपुर की ओर रवाना हुए कोतवाली थाने के उप निरीक्षक बी.एस. डहरिया को मुखबिर से सूचना  मिला कि  बडे रामपुर की रहने वाली कनिज फातमा नामक महिला बोइरदादर तरफ से झोला में गांजा लेकर पैदल आ रही है।

 

मुखबिर सूचना से उप निरीक्षक डहरिया द्वारा  वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी कोतवाली मनीष नागर द्वारा तत्काल कार्रवाई के लिये थाने से महिला स्टाफ एवं पेट्रोलिंग को रवाना कर मौके के लिए रवाना हुए।

 

पुलिस टीम द्वारा सर्किट हाऊस तिराहा के पास नाकेबंदी कर महिला आरोपिया को हाथ में रखे प्लास्ट‍िक के झोला पर गांजा लाते हुये पकड़े, जिसे कार्रवाई की जानकारी देकर महिला स्टाफ द्वारा उसकी एवं उसके झोला की तलाशी ली गई जिसमें दो अलग अलग पैकेट में प्लास्टिक पन्नी की थैली के अंदर मादक पदार्थ गांजा भरा मिला जिसका वजन 2 ज्ञह गांजा कीमती 20,000 रूपये पाया गया।

 

आरोपिया इसे आसपास अवैध रूप से बेचना बताई। आरोपिया कनिज फातमा पति लाडला खान उम्र 39 वर्ष निवासी बडे रामपुर थाना कोतवाली रायगढ़  के विरूद्ध थाना कोतवाली में 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया, जहां से जेल वारंट पर आरोपिया को जेल दाखिल किया गया है।

 

गांजा रेड कार्रवाई में निरीक्षक मनीष नागर, उन निरीक्षक बी.एस. डहरिया,  पेट्रोलिंग पार्टी के प्र.आर.  ताराचंद पटेल,आरक्षक विनोद शर्मा, उत्तम सारथी, सुशील मिंज, महिला आरक्षक प्रतिक्षा मिंज शामिल थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें