रायगढ़ । नव पदस्थ यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग की पहल पर यातायात विभाग ने अनोखी पहल करते हुए यातायात नियमों का पालन करने वाले आटो चालकों को सम्मानित करते हुए उन्हें गुलाब फूल भेंट किया। यातायात की इस सराहनीय पहल से आटो चालकों के आंखों में आंसु झलक आए।
रायगढ़ जिले में नव पदस्थ यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के पद्भार सम्हालते ही उनके दिशा निर्देश में लगातार लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के अलावा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पठाया जा रहा है।
लगातार समझाइश देने के पश्चात कार्रवाई भी यातायात पुलिस के द्वारा की गई। धीरे धीरे आटो चालकों में कानून को लेकर जागरूकता आयी आज कल रायगढ़ शहर में लगभग 90 प्रतिशत आटो चालक अपने आटो में आगे और पीछे नाम और मोबाईल नंबर लिखाए और वर्दी पहने आटो चलाते नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर यातायात पुलिस ने उनकी हौसला अफजाई के लिए सम्मानित करने का निश्चय किया एवं यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारी ने मिलकर आटो चालकों को गुलाब फूल एवं चोकलेट देकर सम्मानित किया तथा पीठ भी थपथपायी यातायात पुलिस ने उन्हें आगे भी यातायात के नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी जाएगी।
पहली बार यातायात विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के द्वारा अनोखी पहल करते हुए आटो चालकों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला आफजाई किया गया है। सुबह से देर रात तक यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहंुचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आटो चालक एक अदद सम्मान के मोहताज होते हैं। ऐसे में माहेश्वर नाग की पहल पर उनका सम्मान किया गया जिससे आटो चालकों की आंखे भर आई, आटो चालकों के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें दिल से आभार भी जताया है।









