अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर कहर बनकर टूट रहे रंजीत गुप्ता, एक साल में ही बना लिया अनोखा रिकार्ड, क्या है पूरा मामला, पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। होली में अवैध शराब की तस्करी के मद्देनजर कलेक्टर भीम सिंह एवं सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल ने सघन गस्त की कार्यवाही करने का निर्देश आबकारी अमले को दिया गया था। जिसके परिणाम में स्वरूप मुखबिर की सूचना पर एक युवक के पास से 18 लीटर दूसरे प्रांत की शराब जब्त की गई है। आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज एक साल के भीतर ही आबकारी मामले में 100 लोगों को जेल दाखिल कराने का अनोखा रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर लिया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 17 मार्च को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि उर्दना चैक के पास ढाबा में बाहर का माल आने वाला है। भोर से ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपने स्टाफ के साथ घेराबंदी करते हुए सुबह लगभग 5ः30 बजे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से बैग टांगे हुए उर्दना चैक के पास से गुजर रहा था तो शक की आशंका में उसका पीछा कर उसे रोका गया तो उसके कंधे पर टंगे बैग से मध्यप्रदेश में बेचे जाने योग्य लेबल लगी गोवा व्हिस्की 100 नग 18 लीटर बरामद किया गया।

 

आरोपी ने पूछने पर अपना नाम प्रदुमन सिंह निवासी सांगीतरई थाना जूट मिल का बताया। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 36 एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपी प्रदुमन सिंह को जेल दाखिल का आदेश दिया।

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल नगर सैनिक कन्हैया साहू निर्मल साव अजय कसेर शामिल रहे।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि प्रदुमन सिंह 100 वां ओरोपी है जिसे 1 साल में रायगढ़ जिले में जेल दाखिल मेरे द्वारा किया जा रहा है। संभवत एक साल में 100 आरोपियों को जेल डालने का आबकारी विभाग में यह पहला मौका है और अपने आप में एक कीर्तिमान है। रंजीत गुप्ता ने यह भी बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें