शादी के बाद पहली बार मायके आई दुल्हन की इस हरकत ने किया सभी को परेशान, परिवार वाले लगाने लगे दौड़, जानें पूरा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शादी के बाद ससुराल में दूल्हा और दुल्हन के अनेक किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन इस बार जो हुआ उसे सुनकर मानो सभी के पैरों तले से जमीन ही खिसक गई हो। बचपन से अपने ननिहाल में रह रह गई युवती की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद वह विदा होकर अपनी ससुराल चली गई। शादी के 10 दिन बाद दुल्हन के मामा उसे लेने के लिए भांजी की ससुराल पहुंचे।

https://samachardoot.in/2022/03/20/pregnant-women-did-not-go-to-hospital-due-to-fear-of-corona-877-babies-and-61-mothers-died-at-home-read-full-news/

 

भांजी को विदा कराकर वह वापस भांजी को घर लेकर आ गए। अगले ही दिन भांजी ने ऐसा कांड कर दिया कि सभी हैरान रह गए। आमतौर पर लोगों ने दुल्हन को शादी के बाद ससुराल से गायब होते सुना था, लेकिन यहां तो मायके से ही दुल्हन गायब हो गई।

https://samachardoot.in/2022/03/20/in-the-month-of-march-the-heat-removed-the-sweat-know-how-the-weather-will-be-in-the-coming-days/

 

काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। परिजनों ने पड़ोस में रह रहे अपने एक रिश्तेदार पर विवाहिता को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

https://samachardoot.in/2022/03/20/the-young-man-was-beaten-up-badly-dragged-on-the-track-after-dying-and-threw-it/

 

मामला यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के चौकी खमरिया क्षेत्र का है। यहां एक किशोरी जन्म के कुछ वर्ष बाद से ही अपने मामा के घर रह रही थी। नाना, नानी व मामा उसका पिछले माह 18 फरवरी को शादी कर घर से विदा कर दिया।

https://samachardoot.in/2022/03/20/drunken-doctor-said-to-the-staff-nurse-happy-two-holi-with-a-hug-know-what-happened-then/

 

एक मार्च को उसके मामा पुनः उसकी विदाई करवाकर घर ले आये। उस दौरान इनको यह अंदाजा भी नहीं था कि कुछ दिन बाद वह गायब हो जाएगी।

https://samachardoot.in/2022/03/20/going-against-the-family-the-daughter-fulfilled-her-fathers-last-wish-first-gave-the-shoulder-to-the-person-and-then-the-last-rites/

 

मायके आकर विवाहिता 3,50000 रुपए जेवर समेत घर मे रखे 15,000 रुपए की नकदी के साथ रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार पर आशंका जताते हुए खमरिया पुलिस चौकी पर तहरीर दी।

https://samachardoot.in/2022/03/20/married-woman-took-a-dreadful-decision-the-death-of-two-innocent-people-police-engaged-in-finding-the-reason-read-full-news/

 

इस बाबत चौकी इंचार्ज खमरिया महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस कोशिश कर रही है विवाहिता को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें