नशे के आगोश में जल्लाद बना यह पिता, 04 साल के बेटे के साथ जो किया सुनकर आप भी चौक जाएंगे, पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के धनबाद में एक पिता की जल्लाद वाली करतूत सामने आई है। नशे की लत ने उसे पिता से ऐसा हैवान बना दिया कि उसने अपने जिगर के टुकड़े को जिन्दा दफन कर दिया। घटना सुदामडीह थाना अंतर्गत बीसीसीएल के पुराना इंक्लाइंन के समीप की है। नशेड़ी पिता द्वारा अपने ही पुत्र को जिंदा दफनाने की बात सामने आने पर इलाके में सनसनी फैल गई।

https://samachardoot.in/2022/03/20/married-woman-took-a-dreadful-decision-the-death-of-two-innocent-people-police-engaged-in-finding-the-reason-read-full-news/

 

हालांकि, बच्चे की किस्मत अच्छी थी कि उसकी मां ऐन वक्त पहुंच गई। मां ने मौके पर पहुंच कर बच्चे को बचा लिया। बच्चे की उम्र मात्र चार साल है जिकका सीएचसी चासनाला में प्राथमिक उपचार कराया गया। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है।

https://samachardoot.in/2022/03/20/going-against-the-family-the-daughter-fulfilled-her-fathers-last-wish-first-gave-the-shoulder-to-the-person-and-then-the-last-rites/

 

बच्चे की मां रानी देवी ने बताया कि उसका विवाह 9 साल पूर्व सोनी साव से हुआ था। उससे दो पुत्र सूरज, हिमांशु और एक पुत्री प्रिया है। सोनू पूर्व में ऑटो चलाता था। कुछ साल बाद सोनू शराब का नशा करने लगा और घर खर्च देना बंद कर दिया। बिना कुछ बताये वह अचानक गायब हो गया। घर चलाने के लिए रानी लोगों के घरों में काम करने लगी।

https://samachardoot.in/2022/03/20/drunken-doctor-said-to-the-staff-nurse-happy-two-holi-with-a-hug-know-what-happened-then/

 

आठ माह बाद सोनु सात दिन पूर्व घर लौटा था। शनिवार को सभी होली खेलने में व्यस्त थे। इस बीच सोनू नशे में धुत होकर घर पहुंचा और 4 साल के छोटे बेटे हिमांशु को लेकर दामोदर नदी की ओर जाने लगा। भौंरा के मोहलबनी श्मशान घाट पर जाकर उसने बच्चे को जिंदा दफना दिया। इसके बाद वह अकेले घर लौट गया।

https://samachardoot.in/2022/03/20/the-young-man-was-beaten-up-badly-dragged-on-the-track-after-dying-and-threw-it/

 

आसपास के लोगों ने सोनू को बच्चे के साथ जाते हुए देख लिया था। इधर, मां बच्चे को खोज रही थी। लोगों ने जब उसे बताया कि सोनु बच्चे को लेकर श्मशान की ओर गया है तो वह भागे-भागे श्मशान घाट पहुंची। खोजबीन के दौरान उसने बच्चे को बालू के नीचे दफनाया हुआ पाया।

https://samachardoot.in/2022/03/20/in-the-month-of-march-the-heat-removed-the-sweat-know-how-the-weather-will-be-in-the-coming-days/

 

जल्दी जल्दी में उसने बच्चे को बाहर निकाला तो बच्चा बेहोश था। हो हल्ला मचाने पर लोग जुट गये। आनन फानन में लोगों ने सुदामडीह पुलिस को सूचना दी। लोगों से मिली सूचना पर सुदामाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी सोनू साव को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

https://samachardoot.in/2022/03/20/pregnant-women-did-not-go-to-hospital-due-to-fear-of-corona-877-babies-and-61-mothers-died-at-home-read-full-news/

 

पूछताछ के दौरान सोनू ने बताया कि बच्चे को दफनाने की बात गलत है। उसकी पत्नी का दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध है। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। सोनु ने माना कि झगड़ा होने पर उसने पत्नी की पिटाई कर दी थी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें