दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सड़क हादसे में घायल हुई किशोरी से मदद के बहाने कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस के महिला सुरक्षा के इंतजामों से जुड़े दावों की पोल खोलकर रख दी है। यह घटना थाना फेस-एक क्षेत्र के सेक्टर-5 के पास हुई।
https://samachardoot.in/2022/03/22/skeleton-found-in-the-field-suspected-of-missing-teenager-since-december-police-engaged-in-investigation/
इस संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। हादसे के वक्त बाइक सवार चाचा-भतीजी सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे। हादसे में चाचा बेहोश हो गया था, जबकि किशोरी घायल हो गई। इसी बीच मदद करने के बहाने पहुंचे एक युवक ने किशोरी को अपने साथ जबरन ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
https://samachardoot.in/2022/03/22/in-the-name-of-helping-in-the-marriage-of-daughters-the-chit-fund-company-deposited-crores-of-rupees-and-then-read-full-news/
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह थानाक्षेत्र के सेक्टर में परिवार के साथ रहता है। वह पूजा सामग्री की दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करता है। व्यक्ति ने बताया कि 18 मार्च को उनका भाई उनकी 16 वर्षीय बेटी को लेकर सेक्टर-8 स्थित उसकी नानी के घर गया था। आरोप है कि वहां पर उसके भाई ने दोस्तों के साथ शराब पी थी। इसके बाद वह किशोरी को अपनी बाइक पर बैठाकर सेक्टर-5 आ रहा था।
https://samachardoot.in/2022/03/22/in-the-name-of-treatment-with-tantra-mantra-he-has-committed-immoral-acts-with-more-than-400-women-the-result-was-revealed-read-the-full-news/
सेक्टर में उनकी बाइक ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। इससे बच्चा मामूली रूप से घायल हो गया। हालांकि, हादसे में उनका भाई बेहोश हो गया, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। इसके बाद अजय नाम का एक युवक मौके पर आया और मदद के बहाने किशोरी को जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
https://samachardoot.in/2022/03/22/the-bride-married-her-boyfriend-in-front-of-the-groom-the-wedding-procession-was-left-watching-this-reason-came-to-the-fore/
चाचा को होश आने पर किशोरी ने सारी बात उन्हें बताई। फिर किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की हर बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।









