बिहार का बेतिया जिले के बलथर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने डीजे संचालक की मौत के बाद पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ की। इसके बाद थाना फूंक दिया था। यह सब डीजे संचालक की पुलिस हिरासत में कथित पिटाई के कारण हुई मौत की वजह से हुआ था। लोगों के आक्रोश के कारण पुलिसकर्मी अपनी जान बचाकर भाग गए थे। वहीं एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई थी। अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि डीजे संचालक की मौत का कारण मधुमक्खियां हैं।
https://samachardoot.in/2022/03/22/skeleton-found-in-the-field-suspected-of-missing-teenager-since-december-police-engaged-in-investigation/
दरअसल, वीडियो फुटेज बलथर थाने के सीसीटीवी कैमरा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि होली के दिन हिरासत में लिया गया डीजे संचालक अनिरूद्ध यादव थाने के चापाकल पर पानी पी रहा है। इस दौरान उसे मधुमक्खियां काटने लगी। इनसे बचने के लिए वह इधर-उधर भाग रहा है। उसे मधुमक्खियों के डंक से बचाने के लिए पुलिसकर्मी को उसके ऊपर कंबल डालते हुए देखा जा रहा है।
https://samachardoot.in/2022/03/22/in-the-name-of-helping-in-the-marriage-of-daughters-the-chit-fund-company-deposited-crores-of-rupees-and-then-read-full-news/
बाद में डीजे संचालक की मौत हो गयी थी। पुलिस ने मधुमक्खियों के काटने से मौत की बात कही थी। लेकिन ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस पिटाई से मौत का आरोप लगाकर बवाल किया था। थाने पर हमला बोल दिया था। तोड़फोड़ और आगजनी की थी। एक हवलदार की भी हत्या कर दी गई थी।
https://samachardoot.in/2022/03/22/in-the-name-of-treatment-with-tantra-mantra-he-has-committed-immoral-acts-with-more-than-400-women-the-result-was-revealed-read-the-full-news/
जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर शनिवार की दोपहर को पुलिस कस्टडी में अनिरुद्ध यादव की मौत होने का आरोप लगा। पुलिस ने मधुमक्खी के काटने से अनिरुद्ध की मौत होने की बात कही थी लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश टूट पड़ा। आक्रोशितों ने हरवे हथियार से लैस होकर थाने पर हमला बोल दिया।
https://samachardoot.in/2022/03/22/the-bride-married-her-boyfriend-in-front-of-the-groom-the-wedding-procession-was-left-watching-this-reason-came-to-the-fore/
इस दौरान पुरुषोतमपुर थाने में तैनात हवलदार रामजतन राय (50) की मौत सिर में लगे गंभीर जख्म से हो गई थी। पुलिस का कहना है कि रामजतन राय के सिर में गोली मारी गयी है।









