मकान मालिक के बेटे ने किराएदार की बेटी से किया रेप, थाने में शिकायत करने पर पिता पीट-पीटकर मार डाला………पढ़िए पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शास्त्री पार्क इलाके में मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार की बेटी से दुष्कर्म किया और पीड़िता के पिता ने जब थाने में शिकायत की तो आरोपी ने अपने पिता व भाई के साथ मिलकर उसे पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मकान मालिक और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

https://samachardoot.in/2022/03/25/plastic-pieces-found-in-human-blood-for-the-first-time-scientists-were-surprised/

 

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसने दुष्कर्म की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज कर मामले को हल्का करने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के पिता पर हमला किया।

https://samachardoot.in/2022/03/25/food-poisoning-to-28-crpf-personnel-posted-on-naxal-front-treatment-going-on-in-sukma-camp-read-full-news/

 

पीड़िता के पिता पत्नी, बेटी और चार बेटों के साथ शास्त्री पार्क में किराये पर रहते थे। वह मकान के भूतल पर झाड़ फूंक का काम करते थे। मृतक की बहन ने बताया कि होली पर मकान मालिक के बेटे ने उनकी 14 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म किया था और परिजनों को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

https://samachardoot.in/2022/03/25/chief-minister-bhupesh-baghel-announced-naming-of-medical-college-as-late-in-the-name-of-pyarelal-kanwar-an-additional-collector-and-an-additional-superintendent-of-police-have-also-been-announced/

 

पीड़िता ने तब डर की वजह से कुछ नहीं बताया लेकिन तीन दिन बाद सोमवार को हिम्मत कर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

https://samachardoot.in/2022/03/25/lord-shankar-had-muscle-god-cannot-come-in-reality-so-shivling-was-uprooted-and-brought-to-tehsil-office/

 

इसके बाद पीड़िता के पिता सोमवार को ही शास्त्री पार्क थाने पहुंचे और दुष्कर्म की शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया, बल्कि मारपीट की धारा में केस दर्ज वापस भेज दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं की।

https://samachardoot.in/2022/03/26/daughter-died-after-injecting-muktanjali-vehicle-was-not-found-then-father-walked-8-km-wrapped-around-his-chest-helpless-father/

 

आरोपी को थाने में शिकायत करने की बात पता चली तो वह पीड़िता के पिता पर भड़क गया। गुरुवार सुबह आरोपी ने अपने भाई व पिता के साथ मिलकर पीड़िता के पिता की बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

https://samachardoot.in/2022/03/26/ups-relative-kept-working-for-9-months-in-place-of-cisf-jawan-absconding-when-case-opened-now-arrested/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें