शादी की तैयारियों में जुटा था परिवार, इधर सात फेरे लेने से मुकर गया रेलकर्मी, महिला थाने में सुबह से रात तक, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्क न्यूज। पटना की दुल्हन और धनबाद (झारखंड) के दूल्हे की शादी में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। धनबाद के महिला थाना में शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। सुबह से लेकर रात तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पटना से धनबाद पहुंची रश्मि सोनकर ने भूली के रहनेवाले रेलकर्मी रत्नेश के खिलाफ महिला थाने में शिकायत की।

https://samachardoot.in/2022/03/26/landlords-son-raped-tenants-daughter-father-was-beaten-to-death-after-complaining-in-police-station-read-full-news/

रश्मि ने पुलिस को बताया कि चार जुलाई 2021 को पटना में रत्नेश के सभी रिश्तेदारों के समक्ष छेका हुआ। उसी दिन 19 नवंबर 2021 को शादी की तिथि भी तय कर दी गई।

https://samachardoot.in/2022/03/26/now-electricity-will-make-you-cry-as-the-mercury-rises-you-will-sweat-due-to-unannounced-cuts-know-demand-production/

रश्मि ने बताया कि मेरे परिजन शादी की तैयारी में जुट गए। सभी खरीदारी कर ली गई। इसी बीच रत्नेश की बहन और भांजी ने शादी तुड़वाने की साजिश रची। पहले यह कह कर शादी टाल दी गई कि मां का देहांत इसी माह में हुआ था।

https://samachardoot.in/2022/03/26/bespan-ka-pyaar-after-dilbar-dilbar-now-dantewadas-muri-sang-kahi-pyaar-na-ho-jaye-video-is-going-viral/

इसलिए खरमास के बाद शादी होगी। होली के बाद दो मई को शादी की तिथि फिर से तय हुई। इस बीच उसकी बड़ी बहन और भांजी ने फोन पर युवती के चरित्र पर सवाल उठाते हुए शादी से इनकार कर दिया।

https://samachardoot.in/2022/03/26/ups-relative-kept-working-for-9-months-in-place-of-cisf-jawan-absconding-when-case-opened-now-arrested/

जानकारी के अनुसार, दूल्हा रत्नेश कुमार धनबाद में रेलवे की नौकरी करता है। वधू पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी के लिए 25 मार्च की तिथि तय की गई थी। लेकिन शादी से एक दिन पहले दूल्हा फरार हो गया।

https://samachardoot.in/2022/03/26/daughter-died-after-injecting-muktanjali-vehicle-was-not-found-then-father-walked-8-km-wrapped-around-his-chest-helpless-father/

हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने लड़के को ढूंढा और काउंसिलिंग के लिए महिला थाना लेकर आ गई। यहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। इसके बाद देर रात मंदिर में शादी की रस्में अदा की गईं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें