पशु आहार के आड में हो रही थी 41 लाख के गांजा की तस्करी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी को…….पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गांजा तस्करी का मामला लगातार सुर्खियों में है। पुलिस को चकमा देने तस्कर हर बार नया तरीका अपनाते हैं, फिर भी हत्थे चढ़ जा रहे हैं। बिलासपुर पुलिस ने ओडिशा से पशु आहार की आड़ में गांजा तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्कर दो मुख्य सरगनाओं के लिए गांजे की खेप लेकर बिलासपुर पहुंचा था। पुलिस ने मिनी ट्रक के ड्राइवर को 41 लाख रुपये के माल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा का निवासी है।

https://samachardoot.in/2022/03/26/the-family-was-busy-in-preparations-for-the-wedding-the-railway-worker-refused-to-take-seven-rounds-here-from-morning-till-night-in-the-womens-police-station-read-the-full-news/

एएसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि क्राइम-साइबर यूनिट के इंचार्ज हरविंदर सिंह और उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की मिनी ट्रक में शनिवार को ओडिशा से रायगढ़ के रास्ते बिलासपुर जिले के दो गांजा तस्कर हरीश साहू और विष्णु सोनी को माल पहुंचाने आ रहा है। क्राइम-साइबर यूनिट और नारकोटिक्स सेल के एसआई सागर पाठक की टीम ने धूमा तिराहा पर तड़के करीब 4.30 बजे चेकिंग प्वाइंट लगाया। कुछ देर बाद पुलिस टीम को सामने से आती मिनी ट्रक दिखाई पड़ी।

https://samachardoot.in/2022/03/26/landlords-son-raped-tenants-daughter-father-was-beaten-to-death-after-complaining-in-police-station-read-full-news/

पुलिस टीम को देखते ही ट्रक ड्राइवर डॉक्टर बेहरा (48 वर्ष) निवासी मार्केटसाही पोस्ट व जिला देवगढ़ (ओडिशा) को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर बैरियर तोड़कर भागने लगा। दूसरे वाहन से पीछा कर मिनी ट्रक को रोका गया। पुलिस टीम को देखकर भागने का कारण पूछने और मिनी ट्रक की तलाशी लेने पर पशु आहार के नीचे 12 बोरियों में कुल 4 क्विंटल 10 किलो गांजा जब्त किया गया।

https://samachardoot.in/2022/03/26/now-electricity-will-make-you-cry-as-the-mercury-rises-you-will-sweat-due-to-unannounced-cuts-know-demand-production/

 

तलाशी से पहले ट्रक चालक डॉक्टर बेहरा पुलिस को लगातार गाड़ी में पशु आहार होने की बात कहता रहा। एएसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी पूरा माल तखतपुर क्षेत्र के किसी पोल्ट्री फार्म में छोड़ने जा रहा था। ट्रक में लगा रायपुर नंबर फर्जी निकला है। गाड़ी ओडिशा पासिंग है।

https://samachardoot.in/2022/03/26/bespan-ka-pyaar-after-dilbar-dilbar-now-dantewadas-muri-sang-kahi-pyaar-na-ho-jaye-video-is-going-viral/

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि क्राइम-साइबर यूनिट को लगातार सूचना मिल रही थी कि हरीश साहू और विष्णु सोनी द्वारा पिछले कुछ दिनों से गांजे की बड़ी खेप शहर व आसपास में खपाया जा रहा है। पुलिस ने सभी का मोबाइल नंबर लोकेट किया, जिससे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा।

https://samachardoot.in/2022/03/26/ups-relative-kept-working-for-9-months-in-place-of-cisf-jawan-absconding-when-case-opened-now-arrested/

ड्राइवर के फोन नंबर व उससे की गई पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह पिछले कई महीनों से हरीश साहू निवासी मोपका व विष्णु सोनी निवासी बलौदा के लिए ओडिशा से गांजा ला रहा है। हरीश साहू व विष्णु सोनी फरार है, जिसकी सरगर्मी से पुलिस तलाश कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें