अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत में एक कब्रगाह से दो मृतकों का शव निकाले जाने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि एक कथित तांत्रिक द्वारा शव को निकाला गया है।
https://samachardoot.in/2022/04/12/fire-in-the-forest-forest-workers-strike-in-such-a-situation-the-team-of-gajraj-reached-close-to-the-village-panic-among-villagers-danger-has-increased-read-full-news/
इस मामले को लेकर विस्टोरिया पंचायत के ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण व परिजन का कहना है कि दो मृतकों के शव को कब्र से निकाल लिया गया है।
https://samachardoot.in/2022/04/12/the-dead-body-of-the-son-grandson-was-hidden-in-the-bed-on-the-river-bank-the-dead-body-of-the-mother-was-given-with-a-sharp-weapon-the-incident-of-this-triple-murder-was-carried-out-read-the-ful/
यूं तो विस्टोरिया पंचायत वार्ड संख्या 16 के महादलित टोला में दो दिन पहले रविवार से ही भय व दहशत का माहौल बना हुआ है। लेकिन मंगलवार को ग्रामीण जब कब्रगाह गये तो दो शवों का कब्र खुदा हुआ था।
https://samachardoot.in/2022/04/12/unique-and-interesting-story-of-love-wife-refuses-to-take-bath-husband-digs-pond-quenches-thirst-for-200-hectares-of-fields-read-full-news/
ग्रामीणों ने बताया कि दो माह पूर्व परमेश्वरी ऋषिदेव की मौत हो गयी थी। मौत के बाद परिजन ग्रामीणों के सहयोग से शव को फरियानी नदी के पुल के समीप कब्रिस्तान में जाकर दफना दिया।
https://samachardoot.in/2022/04/11/the-terror-of-wild-elephants-did-not-stop-here-five-people-lost-their-lives-due-to-elephant-attack-in-two-days-read-full-news/
इसी तरह ढाई माह पूर्व विद्यानंद ऋषिदेव व भज्जू ऋषिदेव के निधन के बाद उसे भी कब्रिस्तान में लाकर दफना दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के ही एक व्यक्ति दोनों शव को कब्र से निकाल कर कंकाल को कहीं गायब कर दिया और खुद फरार हो गया है। ग्रामीणों ने शव निकलने की जानकारी रानीगंज थाना को दी है।









