Gang misdeed on the pretext of job in Gwalior: होटल संचालक रामनिवास शर्मा की तलाश में क्राइम ब्रांच को भी लगाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gang misdeed on the pretext of job in Gwalior: अमित मिश्रा,  नौकरी दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म करने वाला होटल रमाया का संचालक रामनिवास शर्मा अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। अब उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। उधर उस पर इनाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। एक दो दिन में एसएसपी अमित सांघी उस पर इनाम घाेषित कर सकते हैं। उसके नौकर अमित मिश्रा को जेल भेज दिया गया है। उधर पीड़िता की सुरक्षा भी पुलिस ने बढ़ाई है, उससे महिला पुलिस अफसर लगातार संपर्क रखे हुए हैं।

आरोपित नौकर जेल भेजा: होटल संचालक रामनिवास शर्मा के नौकर अमित मिश्रा को पुलिस ने बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। सीएसपी यूनिवर्सिटी रत्नेश सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। नौकर ने रामनिवास शर्मा के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस अफसर के पास पहुंच रहे रसूखदारों के फोन: होटल रमाया के संचालक रामनिवास शर्मा की गिरफ्तारी रोकने के लिए कई रसूखदार और राजनीतिक पार्टिेयों से जुड़े लोगों के फोन आ रहे हैं। पुलिस अफसर दबी जुबान में तो यह स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन खुलकर नहीं बोल रहे। उधर रामनिवास शर्मा पर एफआइआर दर्ज होने के बाद उसके होटल का मामला भी इंटरनेट मीडिया पर उठ रहा है। लोग उसके होटल पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल कर रहे हैं, दूसरे शहरों में दुष्कर्म के मामले में बुलडोजर की कार्रवाई की यहां भी मांग की जा रही है। उधर मामला सुर्खियाें में आने के बाद पुलिस भी आराेपित की तलाश में तेजी से जुट गई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें