Bhopal Crime News:कोलार में बड़ी वारदात करने की फिराक में छिपे मिला मामा- भानजे का गिरोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bhopal Crime News : भोपाल,राजधानी में चोरी की वारदात में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण आला अधिारियों ने क्राइम ब्रांच को आरोपितों की धरपकड़ का जिम्मा दिया था। इस पर क्राइम ब्रांच ने आरोपितों की तलाश में लगी थी, इसी दौरान पुलिस सोमवार रात में सूचना मिली कि कोलार के कजलीखेड़ा के बस स्टैंड के पास में क निर्माणाधीन मकान में बदमाशों छिपे हैं, पुलिस ने आरोपितों को घेराबंदी कर गिरफतार कर लिया है। आरोपित बड़ी वारदात करने की फिराक में थे। पुलिस ने पांच आरोपित को गिरफतार कर उनसे पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक सोमवार रात में क्राइम ब्रांच ने कजलीखेड़ा कोलार के सरकारी बस स्टैंड के पास सूने निर्माणधीन मकान में छह लोगों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने तीन टीमों को मौके पर पहुंचकर छापा मारा। इस दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश की,लेकिन क्राइम ब्रांच की घेराबंदी के कारण बदमाश भागने में सफल नहीं हो पाए। इस पर पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफतार किया।उनको क्राइम ब्रांच लाया गया, जहां उनकी पहचान ग्राम रायपुर पोस्ट बैरागढ खुमान थाना श्यामपुर जिला सीहोर निवासी 26 वर्षीय गोपाल उर्फ गोलू दांगी ,ग्राम खाईखेडा थाना अहमदपुर जिला सीहोर 28 वर्षीय बहादुर सिंह दांगी , ग्राम थानेर पोस्ट पीपल खेडा जिला विदिशा निवासी 26 वर्षीय राहुल दांगी , वार्ड नंबर 6 रामकुण्ड कुआ के पास थाना नरसिंहगढ जिला राजगढ निवासी 24 वषीZय 24 मोहम्मद इदरीश खान और ए/50 प्रिंयका नगर कोलार रोड निवासी 24 वर्षीय ओसामा अब्बास के रूप में हुई।

आरोपितों के पास देशी पिस्टल ,कारतूस मिले

 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त् शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बदमाश गोपाल उर्फ गोलू दांगी के पास से देशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए है। बहादुर के पास से एक लोहे का सब्बल , लोहे का पेंचकस , लाल मिर्ची पाउडर, लोहे

 

का अालाजर, एक टार्च , इदरीश के पास से देशी कट्टा समेत हथियार बरामद किए गए हैं। इस गिरोह का सरगना गोपाल ही है।जो काफी काफी सालों से भोपाल में रह रहा है। जो भोपाल से अच्छी तरह से परिचित है। गोलू दांगी कोलार, मिसरोद, शाहपुरा में नई कालोनियों के सूने मकानों, सीसीटीवी कैमरों के दिन में अपने मामा बहादुर के साथ मिलकर रैकी करता है और रात में सूने मकानेां में चोरी की वारदात को अंजाम देता है।गोपाल ने गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की पूछताछ में बताया कि वह वारदात करने की फिराक में था,लेकिन वर्षा के आने के कारण उसका इंतजार कर रहा था। इससे पहले गोपाल अपने गिरोह के साथ कोलार में दो , निशापुरा में एक घटना को अंजाम दिया था। आरोपित से पूछताछ कर रही है।इसमें गोपाल उफ गोलू दांगी पर 15 आपराधिक मामले दर्ज है।इसके अलावा गोपाल के मामा बहादुर पर 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राहुल पर 11 मामले दर्ज हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें