ड्रायवर का काम करने वाला युवक नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर किया शारीरिक शोषण,  पुलिस आरोपी पर पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कराया जेल दाखिल, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। निजी कंपनी में ड्राइवर का काम करने वाले युवक ने नाबालिग को झूठे प्रेम जाल में फांसकर अनाचार करने के मामले में तमनार पुलिस को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है।

 

इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि ग्राम दियागढ़ लैलूंगा का दयानिधि पटेल से लगभग 1 वर्ष पूर्व से जान पहचान है । वह तमनार के किसी कंपनी में ड्रायवरी काम करता था, दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बातचीत करते थे । दयानिधि अविवाहित हूं, शादी करके पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर बोलता था ।

 

12 जुलाई को मां की तबियत खराब होने से तमनार अस्पताल में भर्ती किये थे । उसी दिन सुबह दयानिधि पिकअप लेकर तमनार आया हूं रायगढ जा रहा हूं, साथ चलो थोडी देर में वापस छोड दूंगा कहकर गाड़ी में बैठाकर रायगढ की ओर ले जाने लगा और पूंजीपथरा के पहले जंगल में पिकअप को मोड दिया और लगभग आधा किलोमीटर दूर ले जाकर पिकअप रोककर शारीरिक संबंध बनाया, किसी तरीके से छुडाकर भागते रोड में आई और पैदल अपने घर गई । घटना के बारे में अपनी घरवालों को बताई ।

 

घटना के बाद से आरोपी दयानिधि फरार था, थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे द्वारा आरोपी की सूचना देने मुखबिरों को तैनात किये जिसके गांव से अन्यत्र फरार होने की सूचना पर तत्काल रात में ही स्टाफ के साथ उसके सकुनत पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । आरोपी दयानिधी पटेल पिता शिवचरण पटेल उम्र 27 साल सा. दियागढ़ थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ का स्वास्थ्य परीक्षण, कोविड टेस्ट कराया गया जिसे 17 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को देकर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे, महिला आरक्षक संगीता भगत की अहम भूमिका रही है ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें