10 माह के नवजात को साथ लेकर महिला ने तालाब में लगा दी छलांग, डूबने से दोनों की हो गई मौत, पुलिस मौके पर, पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांकेर । बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से आ रही है, जहां एक महिला अपने 10 माह के नवजात को साथ मे लेकर तालाब में छलांग लगा दी जिससे दोनों की मौत हो गई है । गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाल पीएम के लिए भेज दिया गया है, वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला बीती रात से ही अपने 10 माह के नवजात के साथ घर से लापता थी। परिजनों के द्वारा लापता महिला की खोजबीन की जा रही थी इसी दौरान आज सुबह गढ़िया पहाड़ स्तिथ जोगी तालाब में आज सुबह महिला को अपने बच्चे के साथ छलांग लगाते हुए देखा गया। जहां गहरे पानी मे चले जाने से दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंच कर दोनों शव को तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए, महिला के द्वारा किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया गया इस मामले की जांच की जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें