रायगढ़। रायगढ़ शहर में आज चोर गिरोह ने पांच दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनोती दी है।शहर के अलग अलग चार बजगहों पर दुकानों के शटर तोड़ कर चोरों ने केवल नगदी पर हाथ साफ किया है। पांच दुकानों में लगभग 6 लाख रुपए नगद चोरी करने की जानकारी मिली है।खालसा स्टील के संचालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह किसी ने सूचना दी थी तो यहाँ आने पर देखा कि दुकान से केवल 60 हजार रुपये नगद चोरी हुए हैं जिनमे पुराने नोट भी थे।
घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने घटना स्थलों पर जाकर मुआयना किया और कहा कि ये काम किसी चोर गिरोह का है जो मेले के दौरान सक्रिय हुआ होगा।उन्होंने बताया कि शहर के चार जगहों पर शटर तोड़कर चोरी हुई है और दुकानदारों से जानकारी लेने के बाद ही पता लगेगा कि चोरी में कैश काउंटर पर रखी नगदी के अलावा क्या चोरी किया गया है।
रायगढ़ शहर के भीतर मित्तल ट्रेडर्स, खालसा स्टील व अन्य दो दुकानों के शहर तोड़ कर चोरी की वारदात से शहर वाशियो ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं।
नही थे शहर में शहर कोतवाल मनीष नागर
देर रात तक हमेशा सजग और अपराधियों पर नजर रखने वाले शहर कोतवाल मनीष नागर दो दिन से छुट्टी पर है और चोर गिरोह ने उनके नही होने का जमकर फायदा उठाकर बड़े आराम से चार जगहों पर शहर तोड़ते हुए कई लाख रुपये चुरा लिए है।अगर कोतवाल शहर में रहते तो ऐसी वारदात करने से पहले चोर गिरोह सोचते जरूर।
नरेश शर्मा रायगढ़









