प्रेमिका ने प्रेमी को शादी के लिए कहा तो प्रेमी ने दोस्त के साथ प्रेमिका की गला रेत कर उतारा मौत के घाट…..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्क न्यूज। लापता दलित युवती का शव शक्तिफार्म रोड पर जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए युवती के प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी प्रेमी ने चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

हल्द्वानी के एसपी सिटी हरबंश सिंह ने बताया कि अंजलि आर्या (18 वर्ष) पुत्री खीम राम आर्या निवासी ग्राम खगड़पुर, लालकुआं तीन अगस्त को हल्द्वानी कॉलेज में दाखिला लेने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पुलिस ने उसकी मोबाइल की डिटेल निकाली तो उसमें यामीन पुत्र मो. अहमद निवासी ग्राम बरा किच्छा (यूएस नगर) के मोबाइल नंबर से लगातार बात होना पाया गया।

यामीन ने बताया कि लगभग डेढ़ साल से दोनों के बीच नजदीकियां थीं। कुछ दिनों से अंजलि शादी का दबाव बना रही थी। इस कारण वह घर से भागकर उसके पास आ गई। जबकि, यामीन उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। इसलिए बीती 3 अगस्त को वह साथी सचिन सक्सेना और अंजलि को बाइक पर बैठा कर सिरसा-शक्तिफार्म रोड पर जंगल में ले गया। जहां उसने अंजलि की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने यामीन और सचिन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें