महानगरों की तर्ज पर अब यहां भी होने लगा ड्रग्स का कारोबार, इस बार का संचालक ग्राहकों को परोसता था ड्रग्स, हुआ गिरफ्तार……पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। महानगर दिल्ली मुम्बई की तर्ज पर अब बिलासपुर में भी ड्रग्स के मामले सामने आने लगे हैं। यहां एक बार संचालक के द्वारा ग्राहकों को ड्रग्स परोसने की सूचना पर पुलिस ने यहां कार्रवाई करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में यहां की पुलिस टीम ने ड्रग्स रैकेट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भूगोल बार के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। बार के संचालक अंकित अग्रवाल के खिलाफ पूर्व में ड्रग्स के मामले में शिकायत की गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

इस बार के मैनेजर के माध्यम से यहां एमडीएमए ड्रग्स बेचा जाता था और यहां आने युवाओं को ड्रग्स परोसी जाती थी। इससे पहले भी ड्रग्स मामले में यहां के मैनेजर की गिरफ्तारी हो चुकी थी। इसके बावजूद यहां ड्रग्स का कारोबार निरंतर चलने की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें