गांव में चढ़ने के लिए उसे पानी टंकी नहीं मिली तो 75 फीट ऊंचे टॉवर में चढ़ गया होरीलाल, जमा हो गई भारी भीड़, पुलिस भी पहुंची……जानिए क्या है पूरा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भिलाई । शोले फिल्म की तर्ज पर एक युवक भिलाई तीन के गनियारी में हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। जिसके बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। युवक को उतारने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। दरअसल, युवक अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। लेकिन उसके ससुर ने अपनी बेटी को जाने नहीं दिया। इसके बाद युवक 75 फीट ऊंचे टॉवर पर लगभग 70 फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया था।

 

पूरा मामला दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत ग्राम गनियारी का है जहां एक युवक के हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिली. इसके बाद मौके पर पहुंची भिलाई तीन थाने की पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। युवक का नाम होरी लाल पारधी है। होरीलाल यहां पर शोले फिल्म का धर्मेन्द्र बन गया गांव में चढ़ने के लिए उसे टंकी नहीं मिली तो वह टॉवर पर चढ़ गया। होरीलाल पारधी देवगांव खरोरा रायपुर का रहने वाला है. उसकी शादी ग्राम गनियारी में हुई थी।

 

पिछले दिनों उसकी पत्नी मायके पहुंची थी। होरीलाल अपनी पत्नी को लेने आज सुबह ही पहुंचा था लेकिन उसके ससुर ने अपनी बेटी को भेजने से इनकार कर दिया। ससुर का कहना है होरीलाल शराब पीकर मारपीट करता है। फिर क्या था होरीलाल पर धर्मेन्द्र का भूत सवार हो गया और शोले फिल्म का वीरू बन गया। गनियारी से गुजरने वाले हाईटेंशन तार के टॉवर पर चढ़ गया।

 

सूचना मिली तो पुरानी भिलाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को काफी समझाइश दी। इसके बाद भी वह नहीं उतर रहा था। इसके बाद पुलिस ने होरीलाल को आश्वस्त किया कि उसकी पत्नी को वापस भेजेगा इसके बाद होरीलाल नीचे उतरा। टॉवर से उतरने के बाद भिलाई की तीन पुलिस होरीलाल को अपने साथ थाने लेकर गई। जहां दोनों पति पत्नी की काउंसलिंग कर उन्हे वापस भेज दिया गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें