25 गायों के मौत के बाद नींद से जागा प्रशासन खाना पूर्ति के लिए सचिव निलंबित…..पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में गोठानो और कांजीहाउस में मवेशियो की मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रही है। एक के बाद एक मवेशियो की मौत का मामला सामने आ रहा है। ठीक ऐसा ही एक मामला बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम पंचायत सेल से सामने आया है।

 

जहां एक हप्ते के अंदर लगभग कांजीहाउस में रखे 20 से 25 मवेशियो की मौत हो गयी है। जिस कांजीहाउस में मवेशियो को कई महीनों से रखा गया है वह पूरे तरह से दलदल में तब्दील हो चुका है, मवेशियो के लिए हरा चारा पानी तक की व्यवस्था नही है जिसके वजह से आज मवेशियो की मौत हो गई है।

 

मवेशियों के मौत के मामले में खबर दिखाए जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और मौके पर जाच के लिए एक टीम रवाना की गई है। पूरे मामले की गंभीरता से लेते हुए जिले के कलेक्टर रजत बंसल ने कहा है कि इस मामले में जो जो शामिल है उनके विरुद्ध कार्यवाही कर रहे हैं वहीं कसडोल जनपद पंचायत सीओ को सो कास नोटिस जारी किया गया।साथ ही कहा गया है कि पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले लोगों के ऊपर कार्यवाही नहीं होगी तो सीईओ जनपद पंचायत के ऊपर भी कार्यवाही किया जा सकता है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें