कबड्डी-कबड्डी करते छत्तीसगढ़िया ओलंपिग की हो गई मौत, खराब सड़कों के चलते समय पर नही इलाज, भूपेश बघेल ने जताया शोक, चार लाख मुआवजे की घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिग कबड्डी के दौरान एक खिलाड़ी की मौत पर संवेदना जताते हुए मृतक के परिजनों को 4 लाख रूपये मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। साथ ही साथ हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़िया ओलंपिग के दौरान रायगढ़ जिले के घरघोडा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भालूमार में आज कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता के दौरान ठंडाराम मालाकार को अंदरूनी चोट लगी थी जिसके बाद घायल युवक को उपचार के दौरान रायगढ़ अस्पताल लाया जा रहा था परंतु सड़क मार्ग अत्यंत जर्जर होनें की स्थिति में उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

 

खिलाड़ी की मौत के बाद परिजनों ने समय पर इलाज नही मिलने का आरोप लगाने के साथ-साथ मुआवजे की मांग को लेकर घरघोड़ा में चक्काजाम शुरू कर दिया गया था जिसमें भाजपा नेता अरूणधन दीवान सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। मृतक के भाई डिलेश्वर मालाकार ने घरघोड़ा में सड़क पर मृतक डंठाराम मालाकार का शव रखकर चक्काजाम के दौरान कहा कि उसके भाई को उसी समय डाक्टरों द्वारा सही इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच जाती।

 

भाई ने यह भी कहा कि ऐसे आयोजनो में एक चिकित्सा टीम भी मौके पर तैनात की जाती है। लेकिन छत्तीसगढ़िया ओलंपिग में खेलों के दौरान ये सब व्यवस्था नही है।

 

भाजपा नेता अरूणधन दीवान का आरोप था कि भूपेश बघेल सरकार झूठी वाहवाही लूटने के लिये खेल आयोजन तो करवा रहे हैं लेकिन वहां खिलाड़ियों के लिये कोई सुविधा नही है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कबड्डी खेलते हुए खिलाड़ी की मौत समय पर इलाज नही होनें के चलते हुई है।

 

 

चंूकि जर्जर सड़कों के चलते जिला मुख्यालय अगर खिलाड़ी को इलाज के लिये पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी और आखिरकार भूपेश बघेल की खराब सड़कों ने एक होनहार खिलाड़ी की जान ले ली।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें