महावीर अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचे पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, श्याम मंदिर पहुंचकर श्याम प्रभु के किए दर्शन, मंडल की ओर से किया गया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे अपने शहर प्रवास के दौरान शहर के युवा व्यवसायी व समाजसेवी महावीर अग्रवाल के ढिमरापुर रोड स्थित निवास स्थान पहुंचे। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी भी साथ थीं। श्री अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ गुलदस्ते भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

यहां पद्मश्री डॉ. दुबे ने जलपान किया और श्री अग्रवाल के साथ शहर सहित प्रदेश की कला, संस्कृति व साहित्य के संबंध में संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने श्री अग्रवाल हाल ही में प्रकाशित अपनी काव्य-पुस्तिका भी भेंट की। इसके बाद वे संजय काम्प्लेक्स स्थित श्याम मंदिर पहुंचे। यहां श्री श्याम प्रभु का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष राजेश चिराग ने श्याम दुपट्टे से उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वे हाल ही में राजस्थान प्रवास के दौरान खाटू धाम भी गए थे। श्री श्याम बाबा का दर्शन उन्हें असीम शांति व ऊर्जा की प्राप्ति हुई। उन्होंने श्याम मंडल के सदस्यों को श्याम प्रभु का दुर्लभ मंत्र भी दिया। इस अवसर पर श्याम मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विजय बंसल, प्रोग्राम अध्यक्ष शिव थवाईत, मनीष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल, प्रकाश निगानिया सहित मंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें