ईंधन बचत के लिए पीएम मोदी का बड़ा कदम, अब काफिले में रहेंगी सिर्फ दो गाड़ियां, शाह ने भी काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईंधन संरक्षण को लेकर बड़ा संदेश देते हुए अपने काफिले का आकार काफी छोटा कर दिया है। अब प्रधानमंत्री के काफिले में केवल दो गाड़ियां ही चलेंगी। यह फैसला स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखते हुए लिया गया है।
दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ईंधन बचाने की अपील की थी। अपनी इसी अपील को अमल में लाते हुए उन्होंने खुद अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटा दी।
प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम के बाद कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक भी अपने काफिलों में गाड़ियों की संख्या कम कर रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या आधे से कम कर दी है। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी ईंधन बचत को लेकर इसी तरह के कदम उठाए हैं।

11 मई को की थी ईंधन बचाने की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 मई 2026 को वैश्विक ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों से ईंधन संरक्षण की अपील की थी। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने पर जोर दिया था।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें