लकी ड्रॉ में ‘हीरे का हार’ निकलने का झांसा, शातिरों ने महिला से ठगे 1.85 लाख, ग्वालियर का मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर। थाटीपुर इलाके में रहने वाली महिला के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। महिला को लकी ड्रॉ में हीरे का हार और सोने के गहने जीतने का झांसा देकर फंसाया गया। फिर गिफ्ट भेजने के एवज में प्रोसेसिंग फीस की बात कही। महिला से 1.85 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में महिला द्वारा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की गई। इसके बाद ई-जीरो एफआईआर दर्ज हुई। थाटीपुर थाने पहुंचकर महिला ने मूल एफआईआर दर्ज कराई।

थाटीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रानगर में रहने वाली महिला अलग-अलग ई-कामर्स कंपनी की वेबसाइट के जरिये खरीदारी करती है। महिला ने Meesho एप से सामान मंगवाया। 27 जून को सुबह करीब 10.15 बजे महिला के मोबाइल पर अनजान नंबर से वाट्सएप पर वॉइस कॉल आया।
कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनका लकी ड्रॉ निकला है। इसलिए हीरे का हार, सोने के गहने उन्हें मिले हैं। वह झांसे में आ गई। फिर यह गहने घर भेजने की बात कही। उनका पता लिया। इसके बाद उनसे इन्कम टैक्स और प्रोसेसिंग फीस के एवज में अलग-अलग बार में 1.85 लाख रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। फिर 50 हजार रुपये की मांग की। तब महिला को पता लगा कि उसके साथ ठगी हो गई है। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें