युवती को स्कूटी पर लिफ्ट देना युवक को पड़ा भारी, पिता और चाचा ने चाकू से किया जानलेवा हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर। बाजार जा रही युवती से लिफ्ट लेना एक युवक को भारी पड़ गया। युवती के पिता और चाचा ने युवक पर हमला कर दिया, इतना ही नहीं उस पर चाकू से भी वार किया। चाकू उसकी कलाई में जा लगा। पुलिस ने मारपीट में घायल युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

आंतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुरी में रहने वाला 21 वर्षीय गोलू सेन पुत्र बुद्धाराम सेन सैलून चलाता है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह घर के पास स्थित अपनी दुकान पर युवक के बाल काट रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला बलदेव कुशवाह और चंदन कुशवाह आ गए, दोनों सगे भाई हैं। इन दोनों ने मारपीट शुरू दी, फिर चाकू से वार किया। गोलू पीछे हट गया, जिससे उसके पेट में चाकू नहीं लगा लेकिन कलाई में चाकू से कट लग गया।
इसी दौरान गोलू के पिता जब उसे बचाने के लिए आए तो इन पर भी हमला कर दिया। गोलू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को जब बलदेव की बेटी बाजार जा रही थी। उसने रास्ते में लिफ्ट ली थी और उसकी स्कूटी पर बैठ गया था। इसी के चलते उस पर हमला कर दिया।
samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें