दमोह में टैंकर का टायर फटने से महिला की मौत, बेटा गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दमोह, नईदुनिया प्रतिनिधि। शुक्रवार दोपहर तेजगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले पटेरिया गांव निवासी कमलेश राजगोड़ अपनी बहन को उसके ससुराल मनका गांव से लेकर अपने घर आ रहा था। मनका से इमलिया गांव तक तो वह एक ऑटो में सवार होकर आया, लेकिन अपने गांव पहुंचने के लिए वह इमलिया गांव में अपनी बहन और भांजे के साथ बैठकर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान रास्ते से एक टैंकर निकला, जिसका टायर अचानक फट गया। टायर के फटने के बाद चपेट में आने से उसकी बहन जयंतीबाई की मौके पर ही मौत हो गई और उसका छह वर्षीय भांजा गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम को सिर में गंभीर चोट आई है।

 

जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया : ग्रामीणों की मदद से मृतक और घायल भांजे को जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायल भांजे का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे आक्सीजन पर रखा गया है। वहीं महिला के शव को मर्चुरी में रखा गया है।

जबलपुर ले जाने की तैयारी: घायल बच्‍चे की हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात डाक्टरों द्वारा कही जा रही है। घायल भांजे के मामा कमलेश का कहना है कि वह रक्षाबंधन पर्व के चलते अपनी बहन को घर लेकर जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे ने उनकी बहन को छीन लिया और भांजा गंभीर रूप से घायल है। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर एनके पटेल ने बताया कि मासूम की हालत गंभीर है, उसे जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर किया जा रहा है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें