Achanakmar Tiger Reserve Bilaspur: बिलासपुर के अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण की शपथ, जागरूकता के लिए निकाली रैली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। Achanakmar Tiger Reserve Bilaspur: राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत बाघो के संरक्षण के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को अचानकमार टाइगर रिजर्व में एक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एक रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। यह रैली उदंती-सीतानदी व इंद्रावती हो छह अक्टूबर को बोर टाइगर रिजर्व पहुंची। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम होगा।

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह दो से आठ अक्टूबर तक आयोजित होगा। इसे देखते हुए यह कार्यक्रम हो रहा है। जिसकी शुरुआत अचानकमार टाइगर रिजर्व से हुई। इस दौरान लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, मुख्य वन संरक्षक व अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय संचालक एस जगदीशन, उप संचालक सत्यदेव शर्मा के अलावा सहायक संचालक समेत अन्य वनकर्मी और स्कूल के बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक ने बाघ समेत अन्य वन्य प्राणियों की सुरक्षा पर जोर दिया। क्षेत्रीय संचालक ने मानव व वन्य प्राणी सह अस्तित्व की बात कही। इस दौरान सभी लोगों ने बाघ संरक्षण के लिए शपथ लिया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।

यह टीम अचानकमार टाइगर रिजर्व से होकर उदंती- सीतानदी गरियाबंद, इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर, तडोबा टाइगर रिजर्व, नवेगांव नगझीरा टाइगर रिजर्व, पेंच टाइगर रिजर्व, बोर टाइगर रिजर्व से होकर मुख्य कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। जिन- जिन टाइगर रिजर्व में रैली पहुंचेगी, वहां सभी कर्मचारी शामिल होते जाएंगे। इस दौरान कुछ स्थानों पर बाघ के संरक्षण एवं सर्वधन के लिए लोगो को जागरूक भी किया जाएगा। उन्हें अचानकमार टाइगर रिजर्व जिस गाड़ी के साथ वनकर्मी रवाना हुए। उसे फूलो से सजाया गया था। इसके अलावा बाघों की सुरक्षा से जुड़े संदेश भी लिए थे। यह भी जागरूकता का एक माध्यम बनेगा।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें