युवक ने शर्मनाक घटना को दिया अंजाम, पोर्न देखने की लत में…….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केजी की एक बच्ची के साथ ट्यूटर पढ़ाने वाली युवती के भाई ने रेप किया। घटना भोपाल के बिलिखरिया क्षेत्र की है। जिस वक्त यह घटना हुई, ट्यूशन टीचर कहीं बाहर गई हुई थी और उसका भाई घर पर अकेला था। इसी दौरान यह घटना हुई। बताया जाता है कि आरोपी पोर्न देखने का लती है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है।

भाई से बोली थी बच्चे आएं तो ट्यूशन पढ़ा देना
राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में अंकित मालवीय अपनी छोटी बहन के साथ रहता है। 12वीं करने के बाद उसने डीसीएम कोर्स किया है। उसके पिता गुजरात में कारपेंटर हैं। वह अपनी पत्नी के साथ वहीं रहती हैं। उनकी बड़ी बेटी भी वहीं गई हुई है। भोपाल में अंकित व उसकी छोटी बहन रहते हैं। छोटी बहन आसपास के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। वह भी 12वीं के बाद पीजीसीए कर रही है। बिलखिरिया पुलिस थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि अंकित की बहन रविवार को अपनी सहेली के यहां गई थी। उसने अंकित से बोला था कि बच्चों के आने पर उन्हें ट्यूशन पढ़ा दे।

बच्ची ने घर पर बताया क्या हुआ उसके साथ
ट्यूशन के लिए शाम को तीन बच्चे आए थे। दो बच्चे तो ट्यूशन पढ़कर चले गए लेकिन केजी की बच्ची को उसने चॉकलेट देकर रोक लिया। इसके बाद उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। बच्ची शाम को जब ट्यूशन से घर पहुंची तो मां ने उससे पूछा कि आज क्या पढ़ा? इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बता दी। रविवार रात को ही बच्ची की मां ने थाने में घटना की जानकारी दे दी थी। इसके बाद आरोपी अंकित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें