सौतेली मां ने दो बच्चों का….. और फिर चली गई बाजार….रूह कपा देने वाली घटना……पढिये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में 37 साल की एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने 2 सौतेले बच्चों का गला दबाया और फिर चाकू से गोद कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उसने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का नाम ज्योति प्रजापति बताया जा रहा है। जिन दो मासूमों का कत्ल किया गया है उसमें 7 साल का अर्णब और 11 साल की जाह्नवी शामिल है।

बताया जा रहा है कि दोनों का कत्ल करने के बाद ज्योति प्रजापति बाजार चली गई थी। ज्योति को बुधवार की शाम कोतवाली इलाके में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दतिया के सहायक पुलिस अधीक्षक कमल मौर्या ने कहा कि आरोपी ने बच्चों का गला अलग-अलग कमरे में दबाया और फिर उसके बाद एक चाकू से उन्हें कई बार गोदा। बच्चों को खून से लथपथ छोड़ कर महिला बाजार चली गई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों बच्चों की जान लेने के बाद महिला स्थानीय बाजार में चली गई।

मामला उस वक्त उजागर हुआ जब महिला के पति अरविंद वहां पहुंचे। अरविंद एक मजदूर के तौर पर काम करते हैं। घर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि उनके बच्चे मृत पड़े हैं। पुलिस के मुताबिक महिला के बाजार से आने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी यह नहीं पता चल सका है कि इन हत्याओं के पीछे वजह क्या थी? शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला अपने सौतेले बच्चों को पसंद नहीं करती थी। इसी वजह से उसने यह हत्याएं की हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें