डाक्टरों ने कर दिया कमाल, युवक के सीने से आरपार हुए सरिये को सफल सर्जरी में निकाला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ह‍र‍ियाणा में रोहतक के डॉक्टरों ने एक यूनिक सर्जरी कर एक युवक के सीने से आरपार हुए लोहे के दो सरियों को 5 घंटे की सफल सर्जरी के बाद निकाला, शुक्रवार रात के 9 बजे से 2 बजे तक 18 वर्षीय करण के शरीर में आर-पार हुए लोहे के सरियों का कार्ड‍ियो सर्जरी विभाग में सफल ऑपरेशन हुआ है।

https://samachardoot.in/2021/10/30/before-killing-the-woman-she-was-forced-to-write-a-suicide-note-this-is-how-it-was-disclosed-read-full-news/

 

लगभग 5 घंटे चले इस ऑपरेशन में कार्डियो सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों ने अपने प्रयास से इस यूनिक सर्जरी को किया है। सर्जरी के बाद युवक की जान बचाई जा सकी। अब मरीज की हालत खतरे से बाहर है जिसके बाद मरीज के पिता ने डॉक्टरों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया है।

https://samachardoot.in/2021/10/30/after-kidnapping-the-businessman-the-policemen-demanded-20-lakh-rupees-the-money-was-returned-when-the-line-appeared/

 

शाम को करीब छह बजे युवक करण अपने घर से बाइक पर सवार होकर तेल लेने जा रहा था कि रास्ते में उसके आगे चल रही सरिया से लदी रेहड़ी में टक्कर जा लगी, टक्कर के बाद दो सरिये उसकी छाती के आरपार निकल गए थे।

https://samachardoot.in/2021/10/30/after-killing-the-couple-the-lock-was-put-in-the-door-when-the-police-arrived-read-full-news/

 

गांव वालों ने समझदारी से काम लेते हुए लंबे सरियों को कटवा द‍िया और करण को पीजीआई में दाखिल करा द‍िया, करण ऑपरेशन के बाद अभी डॉक्टरों की निगरानी में कुछ दिन तक और रहेगा, ऑपरेशन सफल होने के बाद डॉक्टरों की पूरी टीम ने राहत की सांस ली है।

https://samachardoot.in/2021/10/30/there-was-a-dispute-between-lover-and-girlfriend-and-then-the-lover-gave-the-result-to-this-incident-read-full-news/

 

डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि अगर किसी के साथ इस प्रकार की घटना हो जाती है तो मरीज के शरीर में आर-पार हुई किसी भी लोहे के सरियों व अन्य नुकीली चीजों को बाहर ना निकाले और सीधा उसे डॉक्टर के पास ले जाएं, ऐसा करने से मरीज की जान बचने के ज्यादा चांस हो जाते हैं।

https://samachardoot.in/2021/10/30/on-the-pretext-of-giving-a-lift-the-girl-was-put-in-the-car-and-then-held-hostage-for-one-and-a-half-months-read-full-news/

 

करण के पिता के अनुसार शाम को एक ग्रामीण ने उन्हें सूचित किया कि उनके लड़के का एक्सीडेंट हो गया है और दो सरिये आरपार निकल गए हैं. मौके पर करण की हालत देखकर वह काफी घबरा गए थे लेकिन गांव के लोगों ने सरियों को काटकर छोटा किया और फिर उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया जाए जहां से उसे रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया, यहां डॉक्टरों ने उनका सफल ऑपरेशन किया है जिसके लिए वह पूरी डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद करता हैं, मेरे बेटे की जान बच गई।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें