लोगों की जान बचाने वाले वाहन ने ही ले ली युवक की जान, मौत के बाद परिजनों ने…………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. शहर के जूट मिल क्षेत्र में सोमवार की रात तेज रफ्तार 112, जो पीड़ितों की मदद करने वाली सरकारी गाड़ी है जिसे पुलिस विभाग संचालित करता है। उसकी चपेट में दो बाइक सवार आ गए जिसमें एक कि मौत हो गई। मृतक जूट मिल के ही राजीव नगर का रहने वाला था। इस घटना के बाद जूटमिल पुलिस ने वाहन को जब्त करके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन पीड़ित परिवार के साथ मिलकर मोहल्लेवासियों ने मृतक का शव जूटमिल चौकी के सामने रखकर मुआवजे के लिए प्रदर्शन करते हुए कई आरोप लगाए हैं समाचार लिखे जाने तक मान मनोव्वल का दौश्र जारी है।

https://samachardoot.in/2021/11/09/used-to-buy-and-sell-girls-police-arrested-there-is-also-an-allegation-of-rape-read-full-news/

बीती रात जूटमिल इलाके में तेज रफ्तार राईनों वाहन ने सामने से आते दो मोटर सायकल सवार को ठोकर मार दी जिसके चलते घटना स्थल पर ही एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घयल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है उसमें राईनों वाहन अपने साईड से दूसरी दिशा में जा रहा था इसी दौरान सामने से ही आ रही एक मोटर सायकल सीधे वाहन से टकरा गई जिसके चलते यह घटना घटी।

https://samachardoot.in/2021/11/09/the-young-man-had-an-affair-with-a-friends-girlfriend-the-friend-took-a-terrible-revenge-read-the-full-news/

 

सीसीटीवी कैमरे के अनुसार ही मोटर सायकल सवार रॉग साईड से चल रहा था और उसकी भी रफ्तार काफी तेज थी। बहरहाल इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है शव का पोस्टमॉर्टेम के लिए पंचनामा किया जा रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना कल रात की है। बाइक सवार विमल महंत जो मिट्ठू मुड़ा स्थित राजीव नगर का रहने वाला है उसकी मौत 112 गाड़ी से टकराकर हो गई।

https://samachardoot.in/2021/11/08/2020-was-the-year-of-ruin-more-traders-committed-suicide-than-farmers-ncrb-report-shocked/

फिलहाल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है वहीं स्थानीय निवासियों में इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के पोस्टमार्टम के बाद उसके दाह संस्कार कराने की बजाए सीधे जूटमिल चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं चूंकि जिस विमल महंत की मौत हुई है वह परिवार का पूरा खर्चा चलाता था और उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है ऐसे में परिवार के लोगों को मोहल्लेवासी पुलिस से मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए शव को दाह संस्कार से पहले मुआवजा की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें