जयमाल और फेरों के बाद दूल्‍हे की इस कमी पर पड़ी दुल्‍हन की नज़र, शादी से कर दिया इनकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलीगढ़ के एक गांव में सोमवार की रात उस वक्‍त हंगामा मच गया जब एक शादी में जयमाल और फेरों के बाद दुल्‍हन ने शादी से इनकार कर दिया। दरअसल, दूल्‍हे की तीन कटी अंगुलियों पर दुल्‍हन की नज़र पड़ गई थी। इसके बाद उसने शादी करने से मना कर दिया।

https://samachardoot.in/2021/12/15/citizen-stricken-with-ear-bursting-voice-asked-permission-to-play-dj-in-front-of-collector-and-sp-bungalow/

मामला, जिले के छर्रा थाना क्षेत्र के गांव सिरोली गांव का है। बताया जा रहा है कि दुल्‍हन के इनकार के बाद भी वर पक्ष ने शादी कराने पर काफी जोर दिया लेकिन दुल्हन किसी भी तरह राजी नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।

https://samachardoot.in/2021/12/13/kareena-kapoor-and-her-friend-amrita-aroras-kovid-test-positive-isolated-herself-had-a-party-with-many-celebs-including-karan-johar/

गांव सिरोली में सोमवार को एक युवती की शादी थी। शाम को जिला बुलंदशहर के छतारी के गांव सालाबाद से बारात आ गई। बारात चढ़ने के बाद शादी की रस्में विधिवत रूप से हो रही थीं।

https://samachardoot.in/2021/12/13/adopted-a-new-method-to-dodge-the-police-and-was-carrying-ganja-worth-lakhs-in-a-water-tanker-if-the-police-caught-it-read-full-news/

कन्यादान के समय दुल्हन की निगाह अचानक दूल्हे के हाथ पर पड़ी तो उसने देखा कि लड़के की हाथ की तीन अंगुली कटी हुई हैं, जिसे देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग हैरान रह गए।

https://samachardoot.in/2021/12/13/student-murdered-by-an-ax-after-a-dispute-over-a-minor-issue/

मामला बढ़ता देख पुलिस भी पंहुच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।

https://samachardoot.in/2021/12/13/patient-missing-from-neuro-ward-dead-body-found-in-mortuary-whether-there-is-a-case-of-human-organ-smuggling/

क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेन्द्र नगर स्थित एक मैरिज होम में बीते दिनों नशे में दूल्हे ने मंडप मेंदुल्हन को चांटा मार दिया था। इससे गुस्साई दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। युवती पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बारात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।

https://samachardoot.in/2021/12/15/wife-was-murdered-on-the-lines-of-crime-show-police-opened-the-pole-in-a-jiffy-read-full-news/

मुरादाबाद के कस्बा मिल्क निवासी एक युवक दवा की कंपनी में नौकरी करता है। बीते दिनों बेगमबाग निवासी एक युवती से रिश्ता तय हो गया। दोनों पक्षों की सहमति से शादी की तिथि नौ दिसंबर तय हो गई। तय समय के अनुसार मुरादाबाद से बारात अलीगढ़ आ गई।

https://samachardoot.in/2021/12/15/this-baba-used-to-tell-the-lucky-number-of-betting-if-the-bet-was-not-trapped-the-bookie-took-his-life-read-the-full-news/

शादी समारोह सुरेन्द्र नगर स्थित एक मैरिज होम में चल रहा था। पुलिस के अनुसार बारात चढ़त के दौरान दूल्हे ने शराब का सेवन कर लिया। बारात के दरवाजे पर पहुंचते ही दूल्हे ने कार की मांग शुरू कर दी। तब युवती पक्ष के लोगों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें