राजधानी की एक किशोरी ने सूझबूझ से खुद को बाल विवाह से बचा लिया। मामला पटना के कोतवाली थाने के अदालतगंज स्लम बस्ती का है।
https://samachardoot.in/2021/12/15/citizen-stricken-with-ear-bursting-voice-asked-permission-to-play-dj-in-front-of-collector-and-sp-bungalow/
14 वर्षीय किशोरी का जबरदस्ती बाल विवाह किया जा रहा था। 16 दिसंबर को किशोरी का निकाह होना था। लेकिन, इससे पहले किशोरी ने पड़ोसियों को जबरदस्ती बाल विवाह की बात बता दी।
https://samachardoot.in/2021/12/15/wife-was-murdered-on-the-lines-of-crime-show-police-opened-the-pole-in-a-jiffy-read-full-news/
उसने बताया कि उसकी मां और लड़का इमाम हुसैन निकाह के लिए दबाव दे रहे हैं। वह शादी नहीं करना चाहती है। सेव द चिल्ड्रेन और वार्ड पार्षद पिंकी देवी की मदद से कोतवाली थाने की पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराया। किशोरी ने थाने में दिये बयान में जबरदस्ती शादी की बात स्वीकार की है।
https://samachardoot.in/2021/12/15/this-baba-used-to-tell-the-lucky-number-of-betting-if-the-bet-was-not-trapped-the-bookie-took-his-life-read-the-full-news/
किशोरी के बयान के बाद माता-पिता ने थाने में समझौता पत्र में लिखा कि जब तक उनकी बेटी 18 साल की नहीं होगी, शादी नहीं करेंगे।
https://samachardoot.in/2021/12/13/kareena-kapoor-and-her-friend-amrita-aroras-kovid-test-positive-isolated-herself-had-a-party-with-many-celebs-including-karan-johar/
बॉन्ड भरने के बाद किशोरी को माता-पिता के साथ भेजा गया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. संगीता ने बताया कि इस तरह की शादी को रोकने में सबकी भूमिका होनी चाहिए।
https://samachardoot.in/2021/12/13/student-murdered-by-an-ax-after-a-dispute-over-a-minor-issue/









