पत्नी की मौत के बाद पिता ही माूसम बेटा-बेटी से मंगवाता था भीख, पैसों से पीता था शराब फिर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्नी की मौत के बाद मासूम बेटे और बेटी से भीख मंगवाने का मामला सामने आया है। एक समाजसेवी की शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और चाइल्ड लाइन ने बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया है। जबकि इनके पिता को हिरासत में लेकर टीम देहरादून ले आई है।

https://samachardoot.in/2021/12/15/citizen-stricken-with-ear-bursting-voice-asked-permission-to-play-dj-in-front-of-collector-and-sp-bungalow/

कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक समाजसेवी लंबे समय से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और चाइल्ड लाइन को दो ऐसे बच्चों के बारे में शिकायत दे रहे थे, जो शहर में जगह-जगह अपने पिता के साथ भीख मांगते हुए देखे जाते हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/15/wife-was-murdered-on-the-lines-of-crime-show-police-opened-the-pole-in-a-jiffy-read-full-news/

यही नहीं भीख से एकत्रित रुपयों से पिता शाम के समय शराब पीते हुए दिखे। इस शिकायत पर कई बार ऋषिकेश में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने छापेमारी की, पर, लोकेशन बदलने के कारण आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका।

https://samachardoot.in/2021/12/15/this-baba-used-to-tell-the-lucky-number-of-betting-if-the-bet-was-not-trapped-the-bookie-took-his-life-read-the-full-news/

मंगलवार को पुष्ट सूत्रों से जानकारी मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और चाइल्ड लाइन की टीम फिर ऋषिकेश पहुंची।
त्रिवेणीघाट चौराहे पर एक होटल के बाहर भीख मांगती ढाई साल की बच्ची और आठ माह के लड़के को टीम ने अपने संरक्षण में ले लिया। मौके से खुद को दोनों मासूमों का पिता बताने वाले युवक को भी टीम ने हिरासत में ले लिया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें