डकैतों ने जान से मारने की धमकी देकर व्यापारी के घर से लाखों की नगदी सहित…….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिले में पांच नकाबपोश बदमाशों ने एक टेंट व्यापारी के घर घुसकर कट्टे व चाकू की नोक पर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैतों ने जान से मारने की धमकी देकर व्यापारी के घर से 5.29 लाख नकद सहित सोने-चांदी के गहने अपने साथ ले गए।

https://samachardoot.in/2021/12/18/raids-in-the-bedroom-of-new-bride-in-the-name-of-alcohol-police-accused-of-indecency-and-sabotage/

कोई सबूत न मिले इसलिए डकैत घर में लगे सीसी टीवी कैमरे को तोड़कर डीवीआर भी साथ ले गए हैं। डकैतों के जाने के काफी देर बाद व्यापारी किसी तरह घर से बाहर निकला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में कर रही है। इधर इस घटना के बाद उक्त परिवार दहशत में है।

https://samachardoot.in/2021/12/18/rare-case-of-medical-science-child-was-growing-in-womans-liver/

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डकैती की यह वारदात बलौदाबाजार जिले के भाठागांव निवासी संतोष कौशले के घर पर हुई। संतोश कौशले की टेंट की दुकान है। शुक्रवार रात को वह एक कार्यक्रम में टेंट का काम करने के बाद घर लौटा और खाना खाने के बाद सोने चले गए। रात करीब एक बजे कुछ लोग घर का दरवाजा पीटने लगे।

https://samachardoot.in/2021/12/18/upi-payment-will-be-poor-if-you-are-also-doing-these-5-mistakes-read-and-be-alert/

संतोष ने खिड़की खोलकर देखा तो एक बदमाश ने उस पर कट्‌टा टिका दिया और दरवाजा खोलने को कहा। परिवार के एक सदस्य द्वारा दरवाजा खोलते ही कट्‌टा-चाकू से लैस 5 बदमाश घर के अंदर घुस आए।

https://samachardoot.in/2021/12/18/the-child-was-playing-hide-and-seek-suddenly-there-was-a-fire-in-the-straw-a-four-year-old-innocent-burnt-alive/

बदमाशों ने कट्टे और चाकू की नोक पर पहले महिलाओं के गहने उतरवाए और उसके बाद सभी को बंधक बनाकर आलमारी में रखे जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। व्यापारी ने बताया कि बदमाश 5 लाख 29 हजार रुपए कैश व 60 हजार रुपए की ज्वेलरी अपने साथ ले गए हैं।

https://samachardoot.in/2021/12/18/amazing-of-health-department-after-six-months-of-death-the-person-got-second-corona-vaccine/

थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि व्यापारी का मकान शहर के आउटर में हैं। व्यापारी ने घर पर सीसी टीवी कैमरे में भी लगवाया है। आरोपियों ने सभी कैमरों को तोड़ दिया है और डीवीआर बॉक्स अपन साथ ले गए हैं। पुलिस फिलहाल आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों को काई सुराग मिल सके।

https://samachardoot.in/2021/12/18/cold-wave-may-continue-from-today-yellow-alert-issued-for-four-days/

करीब एक घंटे तक डकैत घर में रहे और उक्त परिवार को बंधक बनाकर धमकी देते रहे। वारदात के दौरान व्यापारी की पत्नी, बहन व बच्चे घर में थे। इसके बाद डकैत दरवाजा बंद कर भाग निकले। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

https://samachardoot.in/2021/12/18/a-horrific-accident-near-the-stadium-the-container-fell-on-the-auto-four-people-died-on-the-spot/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें