कोविड के बढ़ते संक्रमण के बीच अब शराब एक बार फिर से ऑनलाइन बेची जा रही है। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के मंत्री कवासी लखमा के निर्देश के बाद अब सभी जिला स्तर के अफसरों को अपने-अपने शहरों में ऑनलाइन शराब की बिक्री करने को कहा गया है। हालांकि ऑफलाइन यानी की शराब दुकान के काउंटर से भी शराब बेचना जारी रहेगा। शराब की दुकानों में भीड़ को कम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
https://samachardoot.in/2022/01/06/38-thousand-tonnes-of-paddy-soaked-in-rain-notice-to-collectors-marketing-officers-and-sub-registrars-of-6-districts/
आबकारी विभाग के अफसरों ने बताया कि csmcl Online नाम के ऐप या में https://csmcl.in की वेबसाइट पर जाकर शराब ऑर्डर की जा सकती है। इसके लिए ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पूरा पता देना होगा। ऑनलाइन ऑर्डर करने के दौरान शराब का नाम और उसका रेट ऐप पर या साइट पर दिखेगा। इसके बाद ग्राहक के बताए पते पर डिलीवरी बॉय शराब पहुंचा देगा, इसके लिए 100 रुपए के आस-पास डिलीवरी शुल्क भी देना पड़ सकता है।
https://samachardoot.in/2022/01/06/private-schools-will-no-longer-be-able-to-take-arbitrary-fees-know-the-plan-of-education-department-read-full-news/
मंत्री कवासी लखमा ने आबकारी विभाग के अफसरों से कहा कि सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकानों में सैनिटाइजेशन, बैरिकेडिंग की जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो ये जिला प्रबंधकों को देखना होगा। अब छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भी सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
https://samachardoot.in/2022/01/06/19-newborns-out-of-a-thousand-in-mountain-districts-are-dying-for-not-getting-treatment/
आबकारी विभाग के सचिव और आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने शराब दुकानों के आसपास जुटने वाली भीड़ को कम करने चखना दुकानों को तत्काल हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। रायपुर में तेलीबांधा, मोवा, शंकर नगर, पंडरी,सडडू समेत शहर के अलग-अलग 20 हिस्सों में शराब दुकान के पास बनी चखना दुकानों को हटाया गया है।
https://samachardoot.in/2022/01/06/how-effective-are-cloth-masks-against-omicron-know-the-answers-of-experts/
जिला कबीरधाम, बलौदाबाजार-भाटापारा और कांकेर जिले में कुल 132.4 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब जब्त की गई है। आबकारी विभाग का अमला शराब की तस्करी के खिलाफ एक्शन मोड में है। पूरे प्रदेश में कोविड गाइडलाइन जारी कर सरकार ने संक्रमण बढ़ने पर कलेक्टर्स को नाइट कर्फ्यू लगाने को कहा है। ऐसे में MP से शराब की तस्करी की जा रही है, इसे कई गांवों और कस्बों में बेचा जाता है।









