बड़वानी। जिले के ग्राम बंधान में एक रिहायशी बाड़े में अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली कि ग्राम बंधान में कालू डाबर के घर के पास बने बाड़े में एक बड़ा अजगर घुस आया है। सूचना मिलते ही वन मंडल अधिकारी आशीष बनसोड तथा एसडीओ बाबूलाल मुवेल के मार्गदर्शन में रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया
वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। पकड़ा गया अजगर करीब 5 से 6 फीट लंबा और 8 से 10 किलोग्राम वजनी था। रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।रेस्क्यू टीम में रेंज ऑफिसर गुलाब सिंह बर्थडे, सुरेंद्र सिंह राठौर, गजेंद्र बामनिया, राजेंद्र बामनिया, अंकित शर्मा और दीपक सोलंकी शामिल रहे।









