प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी पकड़ाया, फिर घरवालों ने कर दी ऐसी वारदात………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के सुलतानपुर जिले के करौंदी कला क्षेत्र के हिंदुआ बाग में अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने आए एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्याकर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि इस मामले में उक्त महिला के दो देवरों को गिरफ्तार कर लिया है।

https://samachardoot.in/2021/12/19/the-dacoits-threatened-to-kill-with-lakhs-of-cash-from-the-businessmans-house-read-full-news/

सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शनिवार रात अयोध्या जिले के मनगवां का रहने वाला यूनुस (40) अपनी प्रेमिका राजकुमारी यादव से मिलने जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र के हिंदुआ बाग में आया था।

https://samachardoot.in/2021/12/19/the-fear-of-shadow-omicron-on-the-celebration-of-christmas-and-new-year-is-having-such-an-effect/

उन्‍होंने बताया कि इसकी जानकारी महिला के देवरों को हो गई और उन लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर यूनुस को घायल कर दिया जिसकी बाद में मौत हो गई।

https://samachardoot.in/2021/12/19/his-own-75-lakh-tesla-car-blew-up-with-dynamite-you-will-be-surprised-to-know-the-reason-read-full-news/

राजकुमारी का पति रमाशंकर मुंबई में टैक्सी चलाते थे और इस बीच राजकुमारी से यूनुस को प्रेम हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने दोनों आरोपियों कृपाशंकर और शिव शंकर को गिरफ्तार कर लिया तथा मृतक यूनुस के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

https://samachardoot.in/2021/12/18/raids-in-the-bedroom-of-new-bride-in-the-name-of-alcohol-police-accused-of-indecency-and-sabotage/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें